Wednesday, December 10, 2008

आतंकियों से...

चाहे कोई बम फ़ेंके या गोली की बौछार करे,
चाहे जैविक और परमाणु अस्त्रों से भी वार करे!
उन पुत्रों के आगे तो ब्रह्मास्त्र विफ़ल हो जाते हैं,
जिनका संरक्षण युग-ऋषि की जलती लाल मशाल करे!!
- रोहित श्रीवास्तव "अथर्व"